रायपुर। रायपुर शहर में बिना मास्क सड़कों पर घुमने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का सिलसिला जारी है। पुलिस बल के सहयोग से महिला स्व सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं व्दारा पिछले 19 दिनों में बिना मास्क के घूम रहे 11 हजार 236 लोगों से 8 लाख 91 हजार 240 रुपये जुर्माना वसुला गया।
उल्लेखनीय है कि रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार, एस.पी. प्रशांत अग्रवाल एवं निगम कमिश्नर प्रभात मलिक ने नगर निगम के सभी दस जोनों में आने वाले क्षेत्रों में बिना मास्क के सड़कों पर दिखने वालों से कड़ाईपूर्वक जुर्माना वसूलने के निर्देश दे रखे हैं। इसका पालन करते हुए नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने महिला स्व सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को जुर्माना वसूलने के काम में लगा रखा है। पुलिस विभाग इसमें विशेष सहयोग कर रहा है। नगर निगम की सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तृप्ति पाणीग्रही ने बताया कि लोक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत 31 दिसम्बर 2021 से 18 जनवरी 2022 तक 19 दिनों में 11 हजार 236 लोगों पर मास्क नहीं पहनने के कारण उनसे जुर्माना वसूला गया है। 31 दिसम्बर 2021 को 305 लोगों से 20270 रू., 1 जनवरी 2022 को 349 लोगों से 25300 रू., 2 जनवरी को 252 लोगों से 20210 रू., 3 जनवरी को 621 लोगों से 45750 रू., 4 जनवरी को 885 लोगों से 67420 रू., 5 जनवरी को 1144 लोगों से 80840 रू., 6 जनवरी को 936 लोगों से 68670 रू., 7 जनवरी को 949 लोगों से 74220 रू., 8 जनवरी को 724 लोगों से 64090 रू., 9 जनवरी को 422 लोगों से 33720 रू., 10 जनवरी को 733 लोगों से 57780 रू.,11 जनवरी को 328 लोगों से 33800 रू., 12 जनवरी को 675 लोगों से 60640 रू., 13 जनवरी को 563 लोगों से 43330 रू., 14 जनवरी को 540 लोगों से 45550 रू., 15 जनवरी को 570 लोगों से 45360 रू., 16 जनवरी को 352 लोगों से 33980 रू., 17 जनवरी को 415 लोगों से 32180 रू. एवं 18 जनवरी 2022 को 473 लोगों से 38130 रू. जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई 10 जोनों के विभिन्न मुख्य चौक – चौराहों एवं मुख्य मार्गों पर की जा रही है।
Check Also
रमन सिंह ने अपने शासनकाल में रोजगार के सारे रास्ते बंद कर रखे थे जिसे हमने खोला-रविन्द्र चौबे
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि डॉ. रमन सिंह ने …