Breaking News

कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा नहीं रहे:2 बार मध्यप्रदेश के CM रहे वोरा का 93 साल की उम्र में निधन, 18 साल कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रहे

Congress leader Moti Lal Vohra passes away | Deccan Herald

कांग्रेस के दिग्गज नेता मोतीलाल वोरा (93) का सोमवार को निधन हो गया। दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे दो बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। 2000 से 2018 तक (18 साल) पार्टी के कोषाध्यक्ष भी रहे थे। वोरा ने कल (20 दिसंबर) ही अपना 93वां जन्मदिन भी मनाया था। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार शाम 4 बजे दुर्ग में होगा। पार्थिव शरीर कल सुबह 10 बजे दिल्ली से रायपुर पहुंचेगा।

वोरा के बाद अहमद पटेल को कोषाध्यक्ष बनाया गया था। इसी साल 25 नवंबर को पटेल का भी निधन हो गया था।

न्यूज़ शेयर करें

Check Also

रमन सिंह ने अपने शासनकाल में रोजगार के सारे रास्ते बंद कर रखे थे जिसे हमने खोला-रविन्द्र चौबे

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि डॉ. रमन सिंह ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *