Breaking News

बदली भूमिका:कांग्रेस नेताओं को अब सैल्यूट नहीं करेंगे सेवादल कार्यकर्ता, वर्दी में पैर छूने की भी मनाही

सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई ने प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भावी रणनीति और बदलावों पर व्यापक चर्चा की है। - Dainik Bhaskar

कांग्रेस सेवादल की भूमिका में बदलाव होने लगा है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में हुई सेवादल प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में प्रशिक्षण और संगठन विस्तार पर जोर रहा। कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई ने कहा- अब सेवादल का कार्यकर्ता किसी नेता को सैल्यूट नहीं करेगा। वर्दी में पैर छूने की भी मनाही होगी।

उन्होंने कहा, अब सेवादल का कार्यकर्ता राष्ट्रीय ध्वज और अधिवेशनों में सेरिमोनियल गार्ड ऑफ ऑनर के अलावा किसी को सैल्यूट नहीं करेगा। संगठन में युवाओं को जोड़ने के लिए वर्दी में पहले ही व्यापक बदलाव कर दिए गए हैं। देसाई ने कहा, अब हमारी भूमिका जनता के लिए उनके बीच काम करने वाले संगठन की होगी। सेवादल अब जनता के मुद्दे उठाएगा। इसके लिए अब कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और संगठन के विस्तार पर जोर रहेगा।

अभी तक कांग्रेस में सेवादल की भूमिका सेरिमोनियल ही थी। किसी बड़े आयोजन में सेवादल के कार्यकर्ताओं को व्यवस्था में लगाया जाता था। उन्हें बैठक व्यवस्था करने से समारोह स्थल की सुरक्षा संभालने आदि की जिम्मेदारी दी जाती रही है। इसके अलावा समारोह स्थल पर उन्हें खड़ा कर दिया जाता था जो आते-जाते वरिष्ठ नेताओं को सैल्यूट करते थे। राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद इन परम्पराओं में बदलाव शुरू हुआ, जो अब तक जारी है।

न्यूज़ शेयर करें

Check Also

‘नेकी की दीवार’ को क्षतिग्रस्त करने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई तो राजेश मूणत पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे आंदोलन

1 जनवरी की रात रायपुर के जीई रोड स्थित नेकी की दीवार में आग लग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *