Breaking News

बीजापुर में IED ब्लास्ट:सर्चिंग से लौटते वक्त पैर के नीचे आ गया बम, विस्फोट की चपेट में आने से एक जवान शहीद

फोटो बीजापुर की है। पहले शाम के वक्त जवान के घायल होेने की अपुष्ट खबरें आ रही थीं, इसके बाद जवान की मौत की पुष्टी हुई। - Dainik Bhaskar

बीजापुर में नक्सल सर्च ऑपरेशन पर निकला एक जवान शहीद हो गया है। नक्सलियों ने जंगल के रास्ते में IED लगा रखी थी। इस पर जवान का पैर आ गया। पैर के प्रेशर की वजह से बम फट गया। विस्फोट में जवान के दोनों पैर उड़ गए। साथी जवान फौरन मदद को आगे आए और जवान को अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

एसपी कमलोचन कश्यप ने बताया कि शहीद जवान STF की टीम का था। उसका नाम मोहन नाग बताया जा रहा है। जवान को इलाज के लिए रायपुर ले जाने की भी तैयारी थी, मगर अब शहादत की खबर से सभी गमजदा हैं।

एसपी के मुताबिक, सुकमा और बीजापुर जिले के बॉर्डर एरिया में नक्सलियों के जमा होने का इनपुट मिला था। जिला पुलिस और STF के जवानों का दस्ता सर्चिंग पर गया हुआ था। तर्रेम थाना इलाके के पास लौटते वक्त यह घटना हुई। आला अधिकारी खुद जवानों से मिलने पहुंच रहे हैं। हादसे से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं। जवान इस रास्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं, यह खबर नक्सलियों को पहले से थी। इस वजह से यहां IED लगाई गई। IED (इंप्रोवाइज एक्सप्लोसिव डिवाइस) होता है, नक्सली इसे टिफिन या कुकर जैसी चीजों में डेटोनेटर, बैटरी, बारुद भरकर बनाते हैं। ताकि जवानों को निशाना बनया जा सके।

न्यूज़ शेयर करें

Check Also

बीरगांव से जोगी कांग्रेस के पार्षद डॉ शकील ने थामा कांग्रेस का हाथ

बीरगांव से जोगी कांग्रेस के पार्षद डॉ शकील ने थामा कांग्रेस का हाथ न्यूज़ शेयर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *