Breaking News

चुनावी आरक्षण:पिछड़ा वर्ग की महिला को मिलेगा रिसाली की पहली महापौर बनने का मौका, आज नगर निगमों का आरक्षण पूरा

रिसाली नगर निगम कभी भिलाई नगर निगम क्षेत्र का हिस्सा था। इस साल यहां पहली बार वोट डाले जाएंगे। - Dainik Bhaskar

र्ग जिले की नवगठित रिसाली नगर निगम में अन्य पिछ़ड़ा वर्ग (OBC) की महिला पहली महापौर होगी। नगर निगम के लिए विहित प्राधिकारी आर. एक्का ने संचालनालय भवन में मंगलवार को आरक्षण की घोषणा कर दी। इसके साथ ही प्रदेश के 14 नगर निगमों में महापौर की आरक्षण प्रक्रिया पूरी हो गई।

अधिकारियों ने बताया, प्रदेश के 14 नगर निगमों में से 13 नगर निगमों का आरक्षण पहले ही किया जा चुका था। केवल रिसाली का आरक्षण रह गया था। ऐसे में अधिकारियों ने पहले किए जा चुके पदों के आरक्षण के आधार पर यहां भी सीट आरक्षित कर दिए। बताया गया कि आरक्षण नियम के अनुसार 33 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 14 नगर निगमों में से अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 4 पद आरक्षित किया जाना है। लेकिन अभी तक तीन नगर निगमों में ही महापौर का पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुआ था। अधिकारियों ने रिसाली को चौथा नगर निगम बना दिया। इसके बाद प्राधिकारी ने इसकी घोषणा कर दी।

पिछले साल अस्तित्व में आया था निगम
भिलाई नगर निगम से अलग होकर रिसाली नगर निगम पिछले साल अस्तित्व में आया था। इसमें पुराने भिलाई नगर निगम के 13 वार्ड शामिल हैं। करीब 52 वर्ग किमी क्षेत्रफल के निगम क्षेत्र में एक लाख से अधिक जनसंख्या रहती है।

न्यूज़ शेयर करें

Check Also

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में नंदलाल ने महापौर एवं कृपाराम ने सभापति का कार्यभार संभाला

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बीरगांव नगर निगम के नव निर्वाचित अध्यक्ष नंदलाल देवांगन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *