Breaking News

छत्तीसगढ़ में रेप के मामलों के खिलाफ आक्रोश:राजभवन तक पैदल मार्च निकालेगी भाजपा महिला मोर्चा, 20 फरवरी को पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन

तस्वीर भाजपा कार्यालय की है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व मंत्री लता उसेंडी ने कहा कि सरकार के इशारे पर पुलिस भी महिला संबंधी अपराधों में कोई गंभीरता नहीं दिखाती। - Dainik Bhaskar

20 फरवरी को रायपुर में भारतीय जनता पार्टी की महिलाएं प्रदेश सरकार के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में है। रायपुर के बूढ़ा तालाब स्थित धरना स्थल पर सबसे पहले धरना दिया जाएगा। इसके बाद पैदल मार्च की शक्ल में महिलाओं का जत्था राजभवन के लिए रवाना होगा। राज्यपाल को प्रदेश सरकार के खिलाफ इस दौरान ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। गुरुवार को रायपुर के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पूर्व मंत्री लता उसेंडी पहुंचीं। उन्होंने इस कार्यक्रम की जानकारी दी।

उसेंडी ने आगे कहा कि 20 फरवरी को रायपुर के विरोध प्रदर्शन के अलावा लगभग हर जिला मुख्यालय में इसी तरह से प्रदर्शन होगा। उन जगहों पर राज्यपाल के नाम का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा जाएगा। उसेंडी ने कहा कि राज्य में अनाचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। सरकार संवेदनशील नहीं है, इस वजह से अपराध की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है। अब प्रदेश की महिलाएं यह सब नहीं सहने वालीं। बजट सत्र के दूसरे सप्ताह में विधानसभा घेराव की भी तैयारी है। इस दौरान भी भारतीय जनता पार्टी की महिला नेता महिलाओं से जुड़े अपराधों में विधानसभा का घेराव करेंगीं।

न्यूज़ शेयर करें

Check Also

‘नेकी की दीवार’ को क्षतिग्रस्त करने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई तो राजेश मूणत पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे आंदोलन

1 जनवरी की रात रायपुर के जीई रोड स्थित नेकी की दीवार में आग लग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *